मनियारी में पांच मजदूरों से मांगी 50 लाख रंगदारी

मनियारी : स्थानीय थाना क्षेत्र के छबकी और शाहपुर मरीचा गांव के पांच श्रमिकों से डाक के माध्यम से पत्र भेज कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है.रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. जानकारी मिलने पर परिजनों में दहशत है. इसमें शाहपुर मरीचा के नरेंद्र कुमार राय, शिवचन्द्र राय व […]

मनियारी : स्थानीय थाना क्षेत्र के छबकी और शाहपुर मरीचा गांव के पांच श्रमिकों से डाक के माध्यम से पत्र भेज कर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी है.रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गयी है. जानकारी मिलने पर परिजनों में दहशत है. इसमें शाहपुर मरीचा के नरेंद्र कुमार राय, शिवचन्द्र राय व छबकी गांव के नागेश्वर राय, प्रभु राय, उमाशंकर राय हैं.

पत्र में बदमाशों ने लिखा है कि चार दिसंबर को रात में 12 बजे घर से दक्षिण दिशा व हाट से पूरब एक काली जी का मंदिर है. मंदिर से थोड़ी दूरी पर पैसा रख देना है. वही रंगदारी मांगने वाले ने अपना नाम रमन कुमार व मोबाइल नंबर भी अंकित किया है. पुलिस को इसकी देने पर अंजाम बुरा भुगतने की धमकी भी दी है. थानेदार नरेंद्र कुमार ने बताया आवेदन के आलोक में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >