मुजफ्फरपुर रिमांड होम के शातिर ने शिवहर में लूटा था यूको बैंक

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रिमांड होम के शातिर ने छुट्टी लेकर शिवहर में यूको बैंक से 32 लाख रुपये लूटे थे. घटना में इस्तेमाल की गयी दोनों बाइक व छह लाख से अधिक रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की छापेमारी देर रात तक जारी थी. मीनापुर के तुर्की का रहने वाला शातिर पूरे […]

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर रिमांड होम के शातिर ने छुट्टी लेकर शिवहर में यूको बैंक से 32 लाख रुपये लूटे थे. घटना में इस्तेमाल की गयी दोनों बाइक व छह लाख से अधिक रुपये पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की छापेमारी देर रात तक जारी थी. मीनापुर के तुर्की का रहने वाला शातिर पूरे घटना का मास्टर माइंड है.

उस पर कई संगीन मामले दर्ज हैं. वह चार बार रिमांड होम आ चुका है. इस मामले तीन बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रिमांड होम में रहने वाले शातिर ने ही पूरे लूटकांड की योजना तैयार की थी. वह रिमांड होम से 22 अक्तूबर को छुट्टी लेकर निकला था.
अगले दिन शिवहर जाकर यूको बैंक में रेकी की थी. उसके बाद दीवाली की छुट्टी हो गयी. योजना के अनुसार रिमांड होम के ही उसके अन्य साथियाें ने दीवाली पर छुट्टी ले रखी थी. 28 अक्तूबर को दो अलग अलग बाइक पर सवार होकर छह बदमाश पहुंचे थे.दस मिनट के अंदर उसके साथी बैंक से 32 लाख लूट कर फरार हो गये थे.
वाहन जांच में पकड़ा गया निखिल
बैंक डकैती में शामिल नाजिरपुर का निखिल 28 अक्तूबर को ही मेडिकल ओवरब्रिज के पास वाहन जांच में पकड़ा गया था. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे अगले दिन जेल भेज दिया था. उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की गयी थी. वह भी मीनापुर के तुर्की गांव का है.
आइसीआइसीआइ बैंक डकैती के दिन भी ले रखा था छुट्टी
जिला पुलिस की एक टीम देर रात शिवहर पहुंची. पकड़े गये बैंक लुटेरों से लंबी पूछताछ की. छानबीन में पता चला कि जिस दिन सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित आइसीआइसीआइ बैंक में डकैती हुई थी. उस दिन भी शातिर ने रिमांड होम से छुट्टी ले रखी है. हालांकि वह इस घटना में शामिल होने से इनकार कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >