चेन लूट का विरोध करने पर रिटायर्ड दारोगा को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में अपराधियों ने चेन छिनतई के विरोध करने पर रिटायर दारोगा रामदेव राय को तीन गोलियां मार दी. उनकी पत्नी का चेन छीन अपराधी फरार हो गये़ स्थानीय लोगों ने जख्मी दरोगा को बाइक पर लाद कर बैरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया़ डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है. […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर में अपराधियों ने चेन छिनतई के विरोध करने पर रिटायर दारोगा रामदेव राय को तीन गोलियां मार दी. उनकी पत्नी का चेन छीन अपराधी फरार हो गये़ स्थानीय लोगों ने जख्मी दरोगा को बाइक पर लाद कर बैरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया़ डॉक्टरों ने बताया कि हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस सीसीटीवी के आधारपर अपराधियों की पहचान में जुटी है.बताया जाता है कि अहियापुर के चाणक्यपुरी में रिटायर दरोगा रामदेव राय रहते है. शाम को वह पत्नी गंगाजल देवी के साथ सब्जी लेने चौक पर जा रहे थे.
चौक पर पहुचते ही बाइक सवार दो अपराधी ने उनकी पत्नी का चेन झपट लिया. इस पर वह दोनों अपराधी से भिड़ गये. दोनों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी बीच एक अपराधी ने ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग कर दी. तीन गोली उनके पेट में लगी. वह जख्मी हो कर गिर गये.
उनके गिरते ही दोनों अपराधी फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >