बंदरा : पियर थाना क्षेत्र के सिमरा चौक स्थित दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी पर तैनात जेसआई भिखारी रजक पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया. उनकी वर्दी फाड़ डाली. घटना रविवार देर रात की है. जेएसआइ भिखारी रजक ने बताया कि रविवार देर शाम वे पियर थाने से सिमरा मेला में ड्यूटी पर जा रहे थे तो मेला से कुछ दूर पहले एक बस चालक के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे. तब वे रुक कर मामला की जानकारी ली.
दुर्गा पूजा मेला की घटना: पुलिसवाले पर हमला, वर्दी फाड़ी

दुर्गा पूजा मेला की घटना: पुलिसवाले पर हमला, वर्दी फाड़ी
Copied link
बंदरा : पियर थाना क्षेत्र के सिमरा चौक स्थित दुर्गा पूजा मेला में ड्यूटी पर तैनात जेसआई भिखारी रजक पर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया. उनकी वर्दी फाड़ डाली. घटना रविवार देर रात की है. जेएसआइ भिखारी रजक ने बताया कि रविवार देर शाम वे पियर थाने से सिमरा मेला में ड्यूटी पर जा […]
युवकों ने बताया कि बस ने उनकी गाड़ी में ठोकर मारा है. इस पर वे मारपीट करने से मना कर डांट कर सबको भगा दिया. सभी युवक वहां से चले गये. वे भी मेला में ड्यूटी पर लग गये. कुछ देर बाद युवक झुंड बनाकर पहुंचे. उनके साथ गाली गलौज करने लगे. अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया. जब उन्होंने विरोध किया और एक युवक को पकड़ लिया तो उसका अन्य साथियों ने उन पर हमला कर दिया. उनकी वर्दी फाड़ दी. इसी बीच लोगों के इकट्ठा हो गये. सभी को पकड़ लिया. पुलिस के हवाले कर दिया. कुछ युवक वहां से फरार हो गये. पियर थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक को प्राथमिक उपचार के लिए मुरौल पीएचसी भेजा गया है. भाग गये युवकों के बारे पूछताछ की जायेगी.