जिला स्कूल के स्मार्ट क्लास की छत टूटी, टीवी क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर : उन्नयन बिहार योजना के तहत जिला स्कूल में बने स्मार्ट क्लास की छत टूट कर गिर जाने से टीवी सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये. खपरैल के कमरे में स्मार्ट क्लास बनाया गया है. करीब डेढ़ महीने पहले आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ झुक कर छत पर आ गया था. स्कूल की […]

मुजफ्फरपुर : उन्नयन बिहार योजना के तहत जिला स्कूल में बने स्मार्ट क्लास की छत टूट कर गिर जाने से टीवी सहित अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गये. खपरैल के कमरे में स्मार्ट क्लास बनाया गया है.

करीब डेढ़ महीने पहले आंधी के दौरान ताड़ का पेड़ झुक कर छत पर आ गया था. स्कूल की ओर से कई बार इसकी सूचना नगर निगम को दी गयी, लेकिन पेड़ नहीं हटाया गया. मंगलवार की रात में किसी समय पेड़ टूट कर छत पर गिरा, तो ट्राली नीचे टीवी पर गिर गयी. स्मार्ट क्लास के प्रभारी शिक्षक डॉ जीबू कुमार झा ने बताया कि रात में किसी समय पेड़ गिर गया था. सुबह स्कूल के कर्मचारी की नजर पड़ी, तो इसकी सूचना दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >