कुमार दीपू, मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूबे के सात मेडिकल कॉलेजों में सबसे अधिक मरीजों का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ है. इस योजना के तहत पिछले एक साल में एसकेएमसीएच में 3830 लोगों ने इलाज कराया है. इससे अस्पताल को सूबे में सर्वाधिक दो करोड़ 84 लाख 33 हजार 282 रुपये की आमदनी हुई है.
मरीजों के इलाज में एसकेएमसीएच अव्वल
कुमार दीपू, मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूबे के सात मेडिकल कॉलेजों में सबसे अधिक मरीजों का इलाज श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ है. इस योजना के तहत पिछले एक साल में एसकेएमसीएच में 3830 लोगों ने इलाज कराया है. इससे अस्पताल को सूबे में सर्वाधिक दो करोड़ 84 लाख 33 […]

इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील शाही को पटना में सम्मानित करेंगे. प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत दूसरे स्थान पर पटना का इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस) है. इसमें 2075 मरीजों का इलाज हुआ.
इससे अस्पताल काे 40 लाख 97 हजार 456 रुपये का फायदा हुआ है. तीसरे स्थान पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रहा, जिसने 1007 लोगों का इलाज कर 44 लाख 12 हजार 130 रुपये की आमदनी की है. चौथे स्थान पर गया का अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज है, जहां 886 मरीज का इलाज कर 49 लाख 53 हजार 729 रुपये की कमाई हुई है. पटना मेडिकल काॅलेज पांचवें स्थान पर है.
क्या है आयुष्मान भारत स्कीम
आयुष्मान भारत स्कीम के तहत गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक की फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाती है. इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज कवर होता है. कोई भी व्यक्ति (विशेष रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग) इलाज से वंचित न रह जाएं, इसलिए योजना में फैमिली साइज और उम्र पर की सीमा नहीं है.
इस स्कीम में अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च को भी शामिल किया गया है. हर बार अस्पताल में भर्ती होने के लिए परिवहन भत्ता दिया जाता है, जिसका भुगतान लाभार्थी को किया जाता है. इस योजना के तहत देश के किसी भी सरकारी या प्राइवेट अस्पताल में कैशलेस इलाज कराया जा सकता है.
पांच करोड़ से अधिक की हुई आय
एक साल में मरीजों का इलाज
संस्थान मरीज आय
1.एसकेएमसीएच 3830 Rs 2.84 करोड़
2.आइजीआइएमएस 2075 Rs 40.97 लाख
3.डीएमसीएच 1007 Rs 44.12 लाख
4.एएनएमएमसीएच 886 Rs 49.53 लाख
5.पीएमसीएच 757 Rs 44.53 लाख
6.वीआइएमएस 441 Rs 39.21 लाख
7.एनएमसीएच 185 Rs 4.37 लाख