सकरा में देवरानी ने भाई से जेठानी की करवायी हत्या

मुजफ्फरपुर/सकरा : सकरा के मुशहरी राम गांव में प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका को उसकी देवरानी के भाई ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मां को बचाने आयी पुत्री को भी चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शिक्षिका गांव के ही शिव प्रकाश ठाकुर की पत्नी रिंकू देवी थी. शोर मचाने पर […]

मुजफ्फरपुर/सकरा : सकरा के मुशहरी राम गांव में प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका को उसकी देवरानी के भाई ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. मां को बचाने आयी पुत्री को भी चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शिक्षिका गांव के ही शिव प्रकाश ठाकुर की पत्नी रिंकू देवी थी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गये और ग्रामीणों ने खदेड़ कर दोनों हमलावरों को पकड़ लिया.

पिटाई के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. इसमें एक रिंकू की गोतनी का भाई राजा कुमार है. रिंकू के देवर जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी भाभी की हत्या में उसकी पत्नी और साला राजा शामिल है. बताया जाता है कि रिंकू कुमारी एक प्राइवेट स्कूल शिक्षिका थी. उसी स्कूल में उसकी पुत्री संजना भी पढ़ती थी.
गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे घर के पास ही एनएच 28 सड़क किनारे दोनों ऑटो का इंतजार कर रही थीं. इसी बीच बाइक सवार दो युवक काले गमछे से मुंह ढंके हुए आये और पूछा-आंटी पटना जाने का रास्ता कौन है. इसके बाद आगे जाकर वापस आये और बाइक से उतर कर रिंकू पर चाकू से हमला कर दिया. वह वहीं गिर गयीं. संजना ने मां को बचाने का प्रयास किया, तब बदमाशों ने संजना पर भी चाकू से हमला कर दिया. जख्मी हालत में दोनों मां-बेटी को पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टर ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गयी, जबकि आठ वर्षीय पुत्री संजना कुमारी का इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >