अहियापुर थाने के पास लूटपाट के दौरान पेंटर को मारी गोली

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के पास शनिवार की देर रात पटना से लौटे अमित कुमार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी अहियापुर चौक की ओर भाग गये. गोली लगने के बावजूद अमित ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के पास शनिवार की देर रात पटना से लौटे अमित कुमार को अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी अहियापुर चौक की ओर भाग गये. गोली लगने के बावजूद अमित ने थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी.

इसके बाद उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. अमित खानपुर वैद्यनाथपुर गांव निवासी केशव सिंह का पुत्र है. वह पटना में सड़क पेंट करने का काम करता है.
उसने पुलिस को बताया कि देर रात बस से जीरोमाइल चौक पर उतरा था. कुछ देर तक ऑटो का इंतजार किया. गाड़ी नहीं मिलने पर पैदल ही घर की ओर जाने लगा. कुछ दूर बढ़ने पर पीछे से बाइक सवार तीन युवक आये और गाली देते हुए रुकने के लिए कहा. उसके नहीं रुकने पर गोली चला दी. गोली उसके दाएं पैर में लगी.
गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया. इसके बाद सामान, मोबाइल व रुपये लूट कर अपराधी भाग गये. थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि युवक के बयान पर तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >