झपहां में बुलेट सवार को पिस्तौल के बल पर लूटा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के झपहां ओपी के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुलेट सवार मो सेराज से हथियार के बल पर लूटपाट की. विरोध जताने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी. उससे पैसा और मोबाइल लूट कर फरार हो गये. पीड़ित सीतामढ़ी का है. उसने पुलिस को बताया है कि […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के झपहां ओपी के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने बुलेट सवार मो सेराज से हथियार के बल पर लूटपाट की. विरोध जताने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी. उससे पैसा और मोबाइल लूट कर फरार हो गये. पीड़ित सीतामढ़ी का है.

उसने पुलिस को बताया है कि सीतामढ़ी से वह मुजफ्फरपुर अपने बुलेट बाइक से जा रहा था. झपहां सीआरपीएफ कैंप से बढ़ते ही लाल रंग के अपाचे सवार तीन अपराधियों ने उसके बाइक को ओवरटेक करके घेर लिया. बाइक की चाबी छीनते हुए पैसे निकालने को कहा. पैसा निकालने मे देरी करने पर गोली मारने की धमकी दी.
अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा है कि सूचना मिलते ही झपहां ओपी प्रभारी को अलर्ट किया गया था. अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >