पहले धक्का मारा, फिर लूटा, खदेड़ कर बदमाश को पकड़ा

मुजफ्फपुर : अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथपुर धर्मकांटा के पास छह अपराधियों ने बाइक सवार हरिशंकर को धक्का मार कर पहले गिरा दिया. सड़क पर गिरते ही मारपीट कर माेबाइल व 30 हजार रुपये लूट लिया. लूटपाट करने के बाद सभी भागने लगे. लेकिन युवक ने दौड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया. वह बाइक से […]

मुजफ्फपुर : अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथपुर धर्मकांटा के पास छह अपराधियों ने बाइक सवार हरिशंकर को धक्का मार कर पहले गिरा दिया. सड़क पर गिरते ही मारपीट कर माेबाइल व 30 हजार रुपये लूट लिया. लूटपाट करने के बाद सभी भागने लगे. लेकिन युवक ने दौड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया. वह बाइक से नीचे गिर गया. लोगों ने अपराधी की जमकर पिटाई कर दी.

सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पीड़ित हरिशंकर शिवहर के तरियानी छपरा के बेलहियां गांव का है. घटना के समय उसने अपना लैपटॉप सात फीट ऊंची चहारदीवारी में फेंक दिया था, जिसे अपराधी नहीं ले जा सके. पकड़े गये अपराधी की पहचान चंदवारा के नीरज कुमार के रूप में की गयी है. अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य अपराधी को चिह्नित किया गया है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.
निजी कंपनी में पार्ट टाइम करता है जॉब
हरिशंकर कुमार ने बताया कि बाड़ा जगन्नाथपुर धर्मकांटा के पास किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करता है. साथ ही निजी कंपनी में पार्ट टाइम काम भी करता है. कंपनी का 30 हजार रुपये ऑफिस में जमा करने के लिए रविवार की दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक से ऑफिस जा रहा था. कमरे से आगे निकलने पर तीन बाइक पर छह अपराधी पीछा करने लगे.
आगे आने के बाद धक्का मार कर गिरा दिया. दो युवक आकर उठाने लगा. उठाने के दौरान मोबाइल ले लिया. फिर पैकेट से 30 हजार रुपये ले लिया. विरोध करने पर पैंट भी फट गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >