बाइक से धक्का लगने पर भिड़े विद्यार्थी, तीन जख्मी

मुजफ्फरपुर :सदर थाना के कच्ची-पक्की चौक पर मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर के छात्रों ने आपस में जम कर मारपीट की. इस दौरान एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें तीन छात्र जख्मी हो गये. इसमें एक की स्थिति गंभीर है. घायल को स्थानीय लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया […]

मुजफ्फरपुर :सदर थाना के कच्ची-पक्की चौक पर मंगलवार को एक कोचिंग सेंटर के छात्रों ने आपस में जम कर मारपीट की. इस दौरान एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इसमें तीन छात्र जख्मी हो गये. इसमें एक की स्थिति गंभीर है.

घायल को स्थानीय लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि कच्ची-पक्की स्थित एक कोचिंग सेंटर के एक छात्र की बाइक से दूसरे छात्र को धक्का लग गया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.

लेकिन कुछ देर बाद कोचिंग से निकलते ही दोनों के बीच विवाद होने लगा. देखते ही देखते दोनों छात्रों के साथी दो गुट में बंट गये. इसके बाद जम कर मारपीट शुरू हो गयी. दोनों छात्रों के गुट ने एक दूसरे पर बेल्ट डंडा से प्रहार करना शुरू कर दिया. इसमें मदद करने के लिए बाहरी छात्र भी पहुंच गये. मारपीट के कारण अफरा-तफरी मच गयी. कोचिंग संचालक व स्थानीय दुकानदारों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >