स्टेशन मास्टर की बहन से एटीएम कार्ड छीन 74 हजार उड़ाये

मुजफ्फरपुर : बकरीद की खरीदारी करने के लिए आमगोला स्थित एटीएम से रुपये की निकासी करने गयी स्टेशन मास्टर मो. महताब की बहन से अपराधियों ने जबरन उनका एटीएम कार्ड छीन लिया. इसके बाद उक्त एटीएम के खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना को लेकर रूसदा नसीम ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज […]

मुजफ्फरपुर : बकरीद की खरीदारी करने के लिए आमगोला स्थित एटीएम से रुपये की निकासी करने गयी स्टेशन मास्टर मो. महताब की बहन से अपराधियों ने जबरन उनका एटीएम कार्ड छीन लिया. इसके बाद उक्त एटीएम के खाते से 74 हजार रुपये उड़ा लिये. घटना को लेकर रूसदा नसीम ने काजीमोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि एटीएम कार्ड उनकी मां के बैंक खाते से निर्गत है. शनिवार को वह आमगोला में बकरीद की खरीदारी करने के लिए एटीएम से रुपये की निकासी करने गयी थी. वहां पहले से ही दो युवक रुपये निकाल रहे थे.

दोनों ने उन्हें जल्दी से रुपये निकालने को कहा. इसके बाद वह अपनी मां माहेरा खातून के खाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर बाहर निकलने लगी. इसी दौरान पीछे खड़े युवक ने उसका एटीएम कार्ड छीन कर बदल लिया. इसके बाद उसके खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर और 34 हजार की निकासी कर ली. थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >