छह मवेशी पकड़े, 45 हजार जुर्माना वसूल नौ को छोड़ा

मुजफ्फरपुर :आवारा पशुओं की धड़-पकड़ के लिए मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नगर निगम ने अभियान चलाया. मंगलवार को शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों व मुख्य सड़क से छह मवेशियों को पकड़ मुजफ्फरपुर गौशाला के हवाले किया गया. इस दौरान पटना नगर निगम से आये काउ कैचर लेकर मवेशी को पकड़ने पहुंचे कर्मियों को कड़ी मशक्कत […]

मुजफ्फरपुर :आवारा पशुओं की धड़-पकड़ के लिए मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नगर निगम ने अभियान चलाया. मंगलवार को शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों व मुख्य सड़क से छह मवेशियों को पकड़ मुजफ्फरपुर गौशाला के हवाले किया गया. इस दौरान पटना नगर निगम से आये काउ कैचर लेकर मवेशी को पकड़ने पहुंचे कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

मंगलवार को जवाहरलाल रोड से एक, घिरनी पोखर सब्जी मंडी के आसपास से तीन, डीएन हाई स्कूल कैंपस से एक व ईदगाह के पास से एक मवेशी को पकड़ा गया है. वहीं शाम तक नौ मवेशी को मुक्त कराने के लिए निगम में पांच-पांच हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना की राशि जमा की गयी है. अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. अगर कोई मवेशी को सड़क पर छोड़ता है, तो वैसे खटाल संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >