मुजफ्फरपुर : रक्सौल से हावड़ा जानेवाली मिथिला एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में यात्रियों में सीट को लेकर मारपीट हुई. दो गुटों के बीच जमकर लात घूंसे चले. मारपीट के वजह से बोगी में अफरातफरी का माहौल हो गया.
बोगी में यात्री चीखने-चिल्लाने लगे. बाहर खड़े यात्रियों की सूचना आरपीएफ व जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया. जानकारी के अनुसार, स्लीपर बोगी में रिजर्वेशन कंफर्म कराये यात्रियों को सीट पर से दूसरे यात्रियों ने उठा दिया.
इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गया. बात बढ़ने के साथ दोनों गुट के यात्रियों में बोगी के अंदर ही मारपीट शुरू हो गयी. वहीं दूसरी ओर कांवरियाें के भीड़ की वजह से भी यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
बिना पानी के 232 किमी दौड़ती रही मिथिला एक्सप्रेस : हावड़ा से रक्सौल आनेवाली मिथिला एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह बरौनी से रक्सौल के बीच 232 किलोमीटर तक बोगी में बिना पानी के दौड़ती रही. इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. यात्रियों ने इसकी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. इससे गुस्साये यात्रियों ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर हंगामा किया.
हायाघाट व थलवाड़ा स्टेशनों के बीच बाढ़ का पानी कम नहीं होने की वजह से ट्रेनों का परिचालन लगातार पांचवें दिनों से प्रभावित रहा.
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर पांचवें दिन भी नहीं चलीं ट्रेनें, आज भी ठप
आंशिक समापन व प्रारंभ होनेवाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 55527 जयनगर-पटना सवारी गाड़ी का समस्तीपुर में आंशिक समापन, गाड़ी संख्या 55528 पटना-जयनगर सवारी गाड़ी समस्तीपुर से होगी रवाना
गाड़ी संख्या 11062 पवन एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से होगी रवाना,
शुक्रवार को मार्ग परिवर्तित से चलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 15211 जननायक एक्सप्रेस वाया सीतामढ़ी-रक्सौल-सुगौली,गाड़ी संख्या 12561 वाया दरभंगा सीतामढ़ी-नरकटियागंज-पनियहवा,गाड़ी संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस वाया सीतामढ़ी-नरकटियागंज-पनियहवा -गोरखपुर.
शुक्रवार को ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
गाड़ी संख्या 75207 समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 75208 मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी
गाड़ी संख्या 15549 जयनगर-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 15550 पाटलिपुत्र-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस,गाड़ी संख्या 75238 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 75231 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी,गाड़ी संख्या 75232 रक्सौल-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी,गाड़ी संख्या 75237 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज सवारी, गाड़ी संख्या 75233 रक्सौल-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी, गाड़ी संख्या 75234 सीतामढ़ी-रक्सौल सवारी गाड़ी.
