जानकी बल्लभ शास्त्री की पुत्री का आभूषण चोरी

शहर के रामबाग शास्त्रीनगरस्थित घर में बिजली मिस्त्री केनाम पर घुसे थे दो चोर मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग शास्त्री नगर स्थित आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री की पुत्री शैलबाला का चोरों ने चार सोने की बाला चोरी कर ली. घटना सोमवार दोपहर की है. बिजली मिस्त्री के नाम पर दो युवक घर में […]

शहर के रामबाग शास्त्रीनगरस्थित घर में बिजली मिस्त्री केनाम पर घुसे थे दो चोर

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग शास्त्री नगर स्थित आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री की पुत्री शैलबाला का चोरों ने चार सोने की बाला चोरी कर ली. घटना सोमवार दोपहर की है. बिजली मिस्त्री के नाम पर दो युवक घर में घुसकर चोरी कर ली. मुहल्ले के लोगों ने एक युवक पर चोरी में शामिल होने के संदेह में पकड़ लिया. थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था. लेकिन शैलबाला ने शिकायत करने से मना कर दिया. साथ ही भीड़ के द्वारा पकड़े गये व्यक्ति को भी छुड़वा दिया.
पीड़िता शैलबाला ने बताया कि सोमवार की दोपहर वह घर में सोयी हुई थी. इस बीच अचानक उनको गर्दन कसने का एहसास हुआ. उसकी नींद खुली तो दो युवक भागने लगे. एक युवक को पहचानने पर पूछा तो वह अपने आप को बिजली मिस्त्री बताया. वह जबतक बेड से उठती दोनों भाग निकले. कुछ देर बाद देखा को तिजोरी व अलमारी टूटा हुई थी. उसमें रखे चार सोने का बाला (करीब आठ भर) कुछ चांदी के सिक्के व पांच हजार नकदी गायब थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >