नितेश कुमार, मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर से हावड़ा (कोलकाता) व अहमदाबाद (गुजरात) जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को अंत्योदय एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. अक्तूबर माह के अंत तक जनसाधारण ट्रेन के कोच को एलएचबी कोच को बदल दिया जायेगा. इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी. कोच के लगने से ट्रेनों के रफ्तार में काफी इजाफा होगा.
अब हावड़ा व अहमदाबाद के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस
नितेश कुमार, मुजफ्फरपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने मुजफ्फरपुर से हावड़ा (कोलकाता) व अहमदाबाद (गुजरात) जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस को अंत्योदय एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. अक्तूबर माह के अंत तक जनसाधारण ट्रेन के कोच को एलएचबी कोच को बदल दिया जायेगा. इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी होगी. […]

वहीं यात्रियों की पिछले वर्ष में पूर्व मध्य रेलवे ने उत्कृष्ट योजना के तहत मुजफ्फरपुर के कई ट्रेनों को कोच बदलने का निर्णय लिया था. इसके बाद सोनपुर मंडल ने मुजफ्फरपुर के दोनों जनसाधारण एक्सप्रेस को चयनित किया है. स्थानीय अधिकारियाें को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है.
ट्रेन में आरओ का पानी
अंत्योदय एक्सप्रेस को आम आदमी की ट्रेन बताया जाता है. इसमें पीने के आरओ का पानी और चार्जिंग की सुविधा होगी. कोच में 100 यात्रियों के बैठने और 200 यात्रियों के खड़े होने की जगह होगी. एलएचबी कोच की सुविधा है.
मिलेगी सुविधाएं : रेलवे ने अंत्योदय एक्सप्रेस में कई सुविधाएं दी हैं.इसमें पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, मॉड्यूलर शौचालय, शौचालय इस्तेमाल होने की जानकारी देने वाला डिस्प्ले, एलईडी लाइट शामिल हैं.
सप्ताह में एक दिन हावड़ा व अहमदाबाद जाती है ट्रेन
मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद व हावड़ा जानेवाली जनसाधारण एक्सप्रेस साप्ताहिक है. हावड़ा के लिए मंगलवार को गाड़ी संख्या 15272 चलती है. जो गाड़ी संख्या 15271 बनकर अगले दिन बुधवार को हावड़ा से मुजफ्फरपुर के लिए खुलती है.
वहीं अहमदाबाद के लिए गाड़ी संख्या 15269 बनकर गुरुवार को मुजफ्फरपुर से खुलती है. वापसी में गाड़ी संख्या 15270 बनकर अहमदाबाद से रविवार को खुलती है. जो मुजफ्फरपुर मंगलवार की अहले सुबह चार बजे मुजफ्फरपुर पहुंचती है.