लाल निशान पर पहुंचा बूढ़ी गंडक का पानी

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक का पानी गुरुवार देर शाम लाल निशान (52.53 मीटर) को छू लिया. तटबंध पर पानी के बढ़ रहे दबाव से नाजिरपुर, चंदवारा, अब्दुलनगर व राजापुनास स्लूइस गेट से रिसाव होने लगा है. सुबह करीब दस बजे कई निचले इलाकों में नदी का पानी पहुंच गया. शहर के न्यू बालूघाट […]

मुजफ्फरपुर : सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक का पानी गुरुवार देर शाम लाल निशान (52.53 मीटर) को छू लिया. तटबंध पर पानी के बढ़ रहे दबाव से नाजिरपुर, चंदवारा, अब्दुलनगर व राजापुनास स्लूइस गेट से रिसाव होने लगा है. सुबह करीब दस बजे कई निचले इलाकों में नदी का पानी पहुंच गया. शहर के न्यू बालूघाट कॉलोनी, हनुमंत नगर, छिंटभगवतीपुर, नाजिरपुर, कर्पूरी नगर, सिपाहपुर, बखरी व चाणक्यपुरी सहित अन्य मोहल्लों के लगभग पांच सौ से अधिक घर बाढ़ के पानी में घिर गये हैं.

अहियापुर थाने के पुलिसकर्मी अब नाव से डयूटी के लिए निकल रहे हैं. वहीं, कटरा, औराई, गायघाट, कांटी व मीनापुर प्रखंड के 102 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. गुरुवार को गायघाट के पागालक्ष्मी गोरियारी तटबंध टूट गया, जिससे सुस्ता पंचायत में बाढ़ का पानी फैल गया. औराई के गोट, धसना व छोटी सिमरी में लखनदेई नदी का पानी अब चौर में फैल रहा है. बोचहां में बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत भी हाे गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >