मुजफ्फरपुर : सदर थाना के नारायणपुर अनंत स्थित रेलवे कॉलोनी में आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय रंजन प्रसाद के घर को चोरों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने घर का ताला काट कर बैग में रखे कपड़े चोरी कर ली.
इस बाबत उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. बताया कि वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट नारायणपुर अनंत पर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. घर को बंद कर आठ दिनों की छुट्टी में पटना स्थित घर गये थे. वहां से लौट कर आने देखा कि दरवाजा का ताला टूटा हुआ है. रूम से 35 सौ रुपये के कपड़े गायब थे.
