मुजफ्फरपुर : सेटेलाइट बेस नेटवर्क सिस्टम से शहर में क्राइम व ट्रैफिक कंट्रोल की मॉनिटरिंग होगी. इसके लिए डाटा कोडन नेटवर्क को जीसेट- 6 सेटेलाइट से टैग किया जायेगा. जल्द ही विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू की जायेगी. शहर के थानों में कम्युनिकेशन के माध्यम को सुगम व सहज बनाने के लिए इसको और अत्याधुनिक बनाया जायेगा.
मुजफ्फरपुर : सेटेलाइट बेस नेटवर्क सिस्टम से होगा क्राइम कंट्रोल
मुजफ्फरपुर : सेटेलाइट बेस नेटवर्क सिस्टम से शहर में क्राइम व ट्रैफिक कंट्रोल की मॉनिटरिंग होगी. इसके लिए डाटा कोडन नेटवर्क को जीसेट- 6 सेटेलाइट से टैग किया जायेगा. जल्द ही विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी शुरू की जायेगी. शहर के थानों में कम्युनिकेशन के माध्यम को सुगम व सहज बनाने के लिए इसको और […]

सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली में भी नेटवर्क सिस्टम को बेहतर व मॉडर्न बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जायेगा. यह बातें एडीजी वायरलेस, अमरेंद्र कुमार आंबेडकर ने रविवार को पत्रकारवर्ता में कही. वे निरीक्षण करने के लिए मोतीझील स्थित पीआईआर कार्यालय पहुंचे थे.
शाम सवा पांच बजे सबसे पहले पीआईआर(शहरी क्षेत्र का नेटवर्क सिस्टम) के कार्यालय का जायजा लेकर दिशा निर्देश दिया.
वायरलेस वर्कशॉप सेंटर में मशीन के रख- रखाव को देखा. इसके बाद वीएचएफ (ग्रामीण इलाकों के नेटवर्क) के कार्यलाय में गये.
निरीक्षण के दौरान तिरहुत रेंज के डीआईजी रवींद्र कुमार, एसएसपी मनोज कुमार, सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, पीआईआर हेडक्वार्टर के डीएसपी सत्यम कुमार, नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन व थानेदार ओमप्रकाश आदि मौजूद थे.