मॉनसून पांच दिन में फिर सक्रिय होगा, पारा तीन डिग्री चढ़ा

मुजफ्फरपुर : बिहार में माॅनसून को सक्रिय होने में अभी पांच दिन का समय लग सकता है. टर्फ लाइन राजस्थान से गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब भी तैयार हो रहा है. अगले चार-पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल बनने के साथ हल्की […]

मुजफ्फरपुर : बिहार में माॅनसून को सक्रिय होने में अभी पांच दिन का समय लग सकता है. टर्फ लाइन राजस्थान से गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब भी तैयार हो रहा है. अगले चार-पांच दिनों में आसमान में हल्के बादल बनने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है.

शनिवार को हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आयी थी. लेकिन बारिश नहीं होने के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई. सोमवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमापन 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे लोगों को गर्मी व ऊमस से परेशानी हुई. सुबह में आद्रता करीब 80 प्रतिशत रहा.

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि माॅनसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है. टर्फ लाइन व निम्न दाब तैयार होने के कारण बारिश की संभावना बनी हुई है. उम्मीद है कि अगले पांच दिन में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो जायेगा. इससे बारिश की संभावना बनी रहेगी. सोमवार को गर्मी व ऊमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >