चमकी बुखार से मुजफ्फरपुर में पांच, बेगूसराय व खगड़िया में एक-एक बच्चे की मौत

मुजफ्फरपुर/बेगूसराय/ खगड़िया : चमकी बुखार से गुरुवार को मुजफ्फरपुर में पांच, बेगूसराय में एक व खगड़िया में एक-एक और बच्चे की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर में एमकेएमसीएच में गुरुवार को 13 बच्चे भर्ती किये गये, जिनमें पांच की मौत हो गयी. वहीं, केजरीवाल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती किये गये. वहीं, एसकेएमसीएच में भर्ती 13 […]

मुजफ्फरपुर/बेगूसराय/ खगड़िया : चमकी बुखार से गुरुवार को मुजफ्फरपुर में पांच, बेगूसराय में एक व खगड़िया में एक-एक और बच्चे की मौत हो गयी. मुजफ्फरपुर में एमकेएमसीएच में गुरुवार को 13 बच्चे भर्ती किये गये, जिनमें पांच की मौत हो गयी. वहीं, केजरीवाल अस्पताल में पांच मरीज भर्ती किये गये. वहीं, एसकेएमसीएच में भर्ती 13 बच्चों की हालत गंभीर हैं. अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील शाही ने पत्रकारों से बातचीत में इसकी पुष्टि की.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में 402 बच्चों को एडमिट किया गया जिसमें 162 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया. इधर, बेगूसराय के मंझौल में सात वर्षीय बच्चे विनोद सदा के पुत्र राजन कुमार की मौत हो गयी. इधर, खगड़िया के गोगरी प्रखंड की नगर पंचायत के बड़ी चक वार्ड नम्बर 11 में चमकी बुखार से बुधवार की देर रात दो माह की एक बच्ची की मौत हो गयी. ब्रजेश कुमार की पुत्री बेबी का इलाज भागलपुर में चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >