मुजफ्फरपुर में स्नान के दौरान डूबने से चार युवकों की मौत

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के भुतनाथ मंदिर के पास घाट पर रविवार की दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान सीतामढ़ी के नानपुर के बुधनगरा गांव के मुकेश कुमार के पुत्र अनुराग कुमार व मीनापुर के सलेहापुर के अशोक सिंह के पुत्र रोशन कुमार की डूबने से मौत हो गयी. एनडीआरएफ की टीम ने दोनों […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के भुतनाथ मंदिर के पास घाट पर रविवार की दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान सीतामढ़ी के नानपुर के बुधनगरा गांव के मुकेश कुमार के पुत्र अनुराग कुमार व मीनापुर के सलेहापुर के अशोक सिंह के पुत्र रोशन कुमार की डूबने से मौत हो गयी.

एनडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला. वहीं, मीनापुर थाने के छितरपट्टी गांव में रविवार की दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गये छितरपट्टी गांव के रामईश्वर राय के पुत्र पंकज कुमार व चंदेश्वर भगत के पुत्र अजय कुमार की डूबने से मौत हो गयी. दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >