17 व 19 को रद्द रहेगी लिच्छवी एक्सप्रेस, दर्जनों ट्रेनें प्रभावित

मुजफ्फरपुर : सोनपुर-छपरा रेलखंड के दिघवारा बड़ागोपाल स्टेशनों के बीच समपार संख्या 22 व बड़ागोपाल-गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच समपार संख्या 27 पर लो हाइट सब वे के निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स सेगमेंट लगाने को लेकर 18 जून को सुबह 9.10 बजे से शाम के 15.10 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा. इस वजह […]

मुजफ्फरपुर : सोनपुर-छपरा रेलखंड के दिघवारा बड़ागोपाल स्टेशनों के बीच समपार संख्या 22 व बड़ागोपाल-गोल्डेनगंज स्टेशनों के बीच समपार संख्या 27 पर लो हाइट सब वे के निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स सेगमेंट लगाने को लेकर 18 जून को सुबह 9.10 बजे से शाम के 15.10 बजे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा.

इस वजह से 17 जून को आनंदविहार से खुलने वाली गाड़ीसंख्या 14006 आनंदविहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस व 19 जून को सीतामढ़ी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है. वहीं 18 जून को गाड़ी संख्या12565 दरभंगा नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का परिचालन मुजफ्फरपुर-पनियाहवा-गोरखपुर के रास्ते किया जायेगा. 18 जून को गाड़ी संख्या 11125 ग्वालियर बरौनी मेल का आंशिक समापन छपरा में किया जायेगा. यही से गाड़ी संख्या 11123 बरौनी ग्वालियर मेल बनकर रवाना होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >