फोन कर ठेकेदार को बुलाया, मार दी गोली

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के चंदन बखरी में गुरुवार की दोपहर पहले फोन कर मिट्टी ठेकेदार को बुलाया, फिर उसे गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी ठेकेदार को स्थानीय लोगों के सहयोग से एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. ठेकेदार को दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसकी पहचान अहियापुर के दादर कोल्हुआ गांव के शिवनाथ […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर के चंदन बखरी में गुरुवार की दोपहर पहले फोन कर मिट्टी ठेकेदार को बुलाया, फिर उसे गोली मार दी. गोली लगने से जख्मी ठेकेदार को स्थानीय लोगों के सहयोग से एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया. ठेकेदार को दाहिने हाथ में गोली लगी है. उसकी पहचान अहियापुर के दादर कोल्हुआ गांव के शिवनाथ साह (50) के रूप में की गयी.

शिवनाथ ने पुलिस को बताया कि वह मिट्टी का ठेकेदारी करता है. गुरुवार की दोपहर दो मोबाइल नंबर से फोन कर चंदन बखरी में मिट्टी भरने की जगह देखने के लिए बुलाया. जगह देखने के लिए पहुंचने पर दो युवकों ने उस पर पिस्टल से गोली चला दी. एक गाेली दाहिने हाथ पर लगी. शोर मचाने पर अपराधी भाग गये. एक अपराधी की पहचान करने की बात उसने पुलिस को बतायी है.
अहियापुर के अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी के बयान पर अपराधी की पहचान कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >