परीक्षा नियंत्रक सहित चार अफसरों को हटाया

मुजफ्फरपुर : राजभवन ने बीआरए बिहार विवि के चार अधिकारियों को हटा दिया है. इनमें परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी रमण, सीसीडीसी डॉ विजय कुमार, इंसपेक्टर ऑफ कॉलेज डॉ सुनील कुमार सिंह व डॉ रजनीश गुप्ता शामिल हैं. राजभवन सचिवालय की ओर से शाम तक चारों पदों पर नये अधिकारियों की तैनाती का आदेश भी जारी […]

मुजफ्फरपुर : राजभवन ने बीआरए बिहार विवि के चार अधिकारियों को हटा दिया है. इनमें परीक्षा नियंत्रक डॉ ओपी रमण, सीसीडीसी डॉ विजय कुमार, इंसपेक्टर ऑफ कॉलेज डॉ सुनील कुमार सिंह व डॉ रजनीश गुप्ता शामिल हैं. राजभवन सचिवालय की ओर से शाम तक चारों पदों पर नये अधिकारियों की तैनाती का आदेश भी जारी कर दिया गया. संस्कृत पीजी डिपार्टमेंट के डॉ मनोज कुमार को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है.

वहीं, आरडीएस कॉलेज के फिजिक्स डिपार्टमेंट की डॉ अमिता शर्मा सीसीडीसी होंगी. इंसपेक्टर ऑफ कॉलेज (साइंस) पीजी बॉटनी विभाग के प्रो मो नसीम व इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज (आर्ट्स व कॉमर्स) एलएस कॉलेज हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार को नियुक्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >