बाइक लूट के दौरान कंपाउंडर को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के पटियासा में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाइक लूटने का विरोध करने पर कंपाउंडर को गोली मार दी. गोली उसके सीने के आर- पार हो गयी. जख्मी हालत में कंपाउंडर को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान बोचहां थाना के मोहनपुर गांव निवासी रामबाबू कुमार (30 […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना के पटियासा में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने बाइक लूटने का विरोध करने पर कंपाउंडर को गोली मार दी. गोली उसके सीने के आर- पार हो गयी. जख्मी हालत में कंपाउंडर को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जख्मी की पहचान बोचहां थाना के मोहनपुर गांव निवासी रामबाबू कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गयी है.

जानकारी के अनुसार, रामबाबू कुमार शहर में एक निजी क्लिनिक में कंपाउंडर हैं. शाम में ड्यूटी के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे. पटियासा पहुंचते ही दो बाइक सवार चार अपराधी ओवरटेक कर रामबाबू की बाइक रुकवाया. हथियार दिखा बाइक छीनने लगा.

इसके बाद रामबाबू व अपाराधियों के बीच हाथापाई होने लगी. इसी दौरान एक अपराधी ने पिस्तौल से रामबाबू पर गोली चला दी. गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गये. इधर, वाहनों को आता देख अपराधी बोचहां की तरफ भाग निकले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >