गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, लू से बुरा हाल
मुजफ्फरपुर : मई के शुरुआती सप्ताह में गर्मी के पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में लू के थपेड़ों ने लाेगों का घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया. लोग दिनभर तपिश से तर-ब-तर होते रहे. मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो […]
मुजफ्फरपुर : मई के शुरुआती सप्ताह में गर्मी के पिछले छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मुजफ्फरपुर व इसके आसपास के इलाकों में लू के थपेड़ों ने लाेगों का घर से बाहर निकलना मुहाल कर दिया. लोग दिनभर तपिश से तर-ब-तर होते रहे. मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. हालानकि न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम था.
मौसम विभाग ने आनेवाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जतायी है. इस दौरान लू चलने के साथ अधिकतम और न्यूनतम में वृद्धि होने की संभावना है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 75 प्रतिशत व दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पिछले छह साल का रिकॉर्ड टूटा
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. पिछले छह सालों में सात मई को सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. गर्मी के कारण दोपहर में सड़कें सुनी हो जा रही हैं. राहगीर सड़क किनारे छांव में बैठे नजर आ रहे हैं. गर्म हवा चलने से लोग अपने चेहरे को गमछा आदि ढंक कर बाहर निकल रहे हैं. ठंडा पेयजल व शर्बत की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिख रही है.