52 किलोमीटर का सफर तय करने में लगे चार घंटे, हंगामा

मुजफ्फरपुर : समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आने वाली सवारी गाड़ी को रविवार को 52 किलोमीटर का सफर तय करने में चार घंटे लग गये. इससे यात्रियों ने सिलौत स्टेशन पर हंगामा किया. यात्रियों ने गार्ड का भी घेराव किया. इसके बाद सिग्नल मिलने बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. तब जाकर यात्री शांत हुए. जानकारी के […]

मुजफ्फरपुर : समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर आने वाली सवारी गाड़ी को रविवार को 52 किलोमीटर का सफर तय करने में चार घंटे लग गये. इससे यात्रियों ने सिलौत स्टेशन पर हंगामा किया. यात्रियों ने गार्ड का भी घेराव किया. इसके बाद सिग्नल मिलने बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया. तब जाकर यात्री शांत हुए.

जानकारी के अनुसार, सुबह ट्रेन अपने समय से समस्तीपुर से रवाना हुई. थोड़ी देर चलने के बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गयी. इस कारण ट्रेन अपने समय से विलंब होने लगी.
कुछ देर में सिलौत स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया. इस पर वहां के स्थानीय व अन्य यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और गार्ड का घेराव किया. इसके बाद गार्ड ने कंट्रोल से बात कर ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए कहा.
नारायणपुर स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेन को फिर से घंटों रोकने पर यात्रियों ने हंगामा किया. यात्री ट्रेन से उतर प्लेटफॉर्म पर हंगामा करने लगे. इस पर परिचालन विभाग ने ट्रेन को आगे बढ़ाया. सिलौत स्टेशन से मुजफ्फरपुर आने वाले एक यात्री ने बताया कि वह रोज ट्यूशन पढ़ने मुजफ्फरपुर आता है.
क्लास का समय 10.30 बजे है, लेकिन ट्रेन के विलंब होने से काफी परेशानी होती है. वहीं, अन्य यात्रियों ने बताया कि ट्रेन अपने समय से कभी नहीं चलती है. छोटे-छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >