एसकेएमसीएच परिसर से हटा आधा-अधूरा कब्जा, दुकानदारों से नोकझोंक

मुजफ्फरपुर : डीएम के आदेश पर शनिवार को एसकेएमसीएच परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अहियापुर अपर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन एसएसबी जवान मौजूद थे. एसएसबी जवानों ने परिसर में लगे झुग्गी-झोपड़ी को हटाया. झुग्गी-झोपड़ी हटाने के दौरान जवानों और अवैध दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई. हालांकि दुकानदारों को […]

मुजफ्फरपुर : डीएम के आदेश पर शनिवार को एसकेएमसीएच परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. अहियापुर अपर प्रभारी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन एसएसबी जवान मौजूद थे.

एसएसबी जवानों ने परिसर में लगे झुग्गी-झोपड़ी को हटाया. झुग्गी-झोपड़ी हटाने के दौरान जवानों और अवैध दुकानदारों के बीच नोकझोंक हुई.
हालांकि दुकानदारों को समझा-बुझाकर शांत कराते हुए दुकानों को हटाया गया. वहीं पुलिस और एसएसबी जवानों ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर लगे फुटपाथी दुकानदारों का दुकान हटाया. मुख्य द्वार से लेकर अंदर के परिसर में दुकान हटवाने के साथ ही पुलिस ने सफाई अभियान चलाया. हालांकि एसकेएमसीएच का पूरा परिसर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाया.
एक ओर पुलिस और एसएसबी जवान दुकान हटा रहे थे, तो दूसरी ओर दुकानें सजाई जा रही थीं. एसकेएमसीएच में अब भी कॉलेज जानेवाली मुख्य द्वार, बिजली विभाग के पास और चार नंबर वार्ड, सीटी स्कैन और मंदिर के पास कुछ दुकानें लगी हुई हैं. अपर प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि एसकेएमसीएच को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त कर दिया जायेगा.
फिलहाल अतिक्रमण हटायी गयी जगहों पर फिर से दुकान नहीं लगे, इसका आदेश एसकेएमसीएच के निजी सुरक्षा एजेंसी और पुलिस कैंप के प्रभारी ललन झा को दिया गया है. इधर, प्राचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा है कि एसकेएमसीएच परिसर से अतिक्रमण हटाने का काम स्थानीय पुलिस का है. इसके लिए डीएम को पत्र लिखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >