यौन शोषण में विफल रहने पर प्राचार्य ने छात्र को बेरहमी से पीटा

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले पांचवीं वर्ग के छात्र के साथ प्राचार्य ने अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया था. इसमें विफल रहने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी. छात्र ने विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक व प्राचार्य सहित अन्य पर बेहद ही संगीन आरोप लगाये है. छात्र […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले पांचवीं वर्ग के छात्र के साथ प्राचार्य ने अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया था. इसमें विफल रहने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई की थी. छात्र ने विद्यालय के प्रबंधक, शिक्षक व प्राचार्य सहित अन्य पर बेहद ही संगीन आरोप लगाये है.

छात्र के पिता ने अहियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानेदार सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें स्कूल प्रबंधक वरुण त्रिपाठी, मनीष त्रिपाठी एवं प्राचार्य अंगद को आरोपित किया गया है. छात्र का कहना है कि विद्यालय के प्राचार्य अंगद कुमार गलत नियत से उसे विद्यालय की छत पर ले गये.
इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार का प्रयास किया. इसके बाद छात्र ने इसका विरोध किया. वह किसी तरह हाथ छुड़ा कर छत से नीचे चले आया. इसके बाद प्राचार्य ने छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी. प्राचार्य ने छात्र को तब तक पिटते रहे जब तक बेहोश नहीं हो गया. उसके शरीर पर चोट का निशान बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >