सकरा : बाइक की ठोकर से महिला की मौत

सकरा : थाना क्षेत्र के पिपरी-दुबहा सड़क पर डिहुली गांव के पास सोमवार को बाइक की ठोकर से डिहुली नूनफर टोला निवासी सुमित्रा देवी(55) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतका शिवनारायण महतो की पत्नी थी. वहीं, केशोपुर गांव की मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार गाड़ी […]

सकरा : थाना क्षेत्र के पिपरी-दुबहा सड़क पर डिहुली गांव के पास सोमवार को बाइक की ठोकर से डिहुली नूनफर टोला निवासी सुमित्रा देवी(55) की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतका शिवनारायण महतो की पत्नी थी. वहीं, केशोपुर गांव की मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बाइक सवार गाड़ी लेकर फरार हो गया. घायल महिला को इलाज के लिए सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूर्व प्रमुख अनिल राम व पूर्व पंसस नरेश महतो ने मामले की सूचना सकरा थाने की पुलिस को दी.
घटना के संबंध में बताया गया कि सुमित्रा अपने घर से पिपरी चौक स्थित पीएनबी शाखा से पैसे निकालने जा रही थी. इसी क्रम में बाइक सवार ने ठोकर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >