मोतीपुर : कथैया के प्यारेपुर में बुधवार को पानी ढोनेवाले ऑटो से कुचलकर मरी विनोद पंडित की आठ माह की पुत्री सोनाली कुमारी के मामले में गाड़ी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्राथमिकी मृत बच्ची के पिता विनोद पंडित के बयान पर दर्ज हुई है. चालक संदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वह वैशाली जिला के बेलसर थाना अंतर्गत बेदौलिया गांव का रहनेवाला है.
बुधवार को अपने दरवाजे के पास खेल रही विनोद पंडित की आठ माह की बच्ची को पानी ले जा रहा था तो ऑटो ने कुचल दिया था. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने चालक संदीप कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की पुष्टि की है.
