मुजफ्फरपुर : नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड मिर्ची मंडी स्थित दिलशाद अहमद की दुकान से चोरों ने बीती रात पचास लाख के सामान सहित साठ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद दुकानदार ने थाने में इसकी शिकायत दी. जमादार जितेंद्र पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चोरों के सत्यापन में जुट गयी है. छाता बाजार निवासी दिलशाद अहमद ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि घटना की रात नौ बजे वह दुकान बंद करके घर लौट आया. अगले दिन सुबह आठ बजे मंडी के दुकानदारों ने मोबाइल पर दुकान में चोरी होने की सूचना दी.
सूचना पर जब वह दुकान पहुंचा तो पिछला गेट का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था. चोरों ने उनकी दुकान के कैस काउंटर से साढ़े आठ लाख नकदी और डेढ़ लाख का दो बोरा सिक्का भी अपने साथ लेते गये.कुल क्षति के बारे में दुकानदार का कहना है कि करीब 40 से 50 लाख की संपत्ति दुकान में था. कितना माल चोरी हुई है, उसका मिलान किया जा रहा है.
हार्डवेयर व्यवसायी से 35 हजार नकदी व बाइक लूटी
हथौड़ी. थाना क्षेत्र के गडहां सड़क पर लालपुर पुल के पास बुधवार की शाम शस्त्र अपराधियों ने हार्डवेयर व्यवसायी राहुल कुमार से पैंतीस हाज रुपये व बाइक लूट ली. पीड़ित ने बताया की दुकान से कलेक्सन कर लौट रहे थे. लालपुर चौक के पास बाइक सवारों पिस्तौल माथे में सटा कर नकदी व बाइक छीन ली. इस संबंध में थाने में शिकायत की है. थाना अध्यक्ष राजपत कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है.
