मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र में लॉज में छात्रा से गैंगरेप मामले में गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. छात्रा ने लॉज के दो युवकों पर गैंगरेप का अारोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. कांड का अनुसंधानक महिला दारोगा को बनाया गया है.
मुजफ्फरपुर : नशे की दवा देकर छात्रा से किया था गैंगरेप
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र में लॉज में छात्रा से गैंगरेप मामले में गुरुवार को पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया है. छात्रा ने लॉज के दो युवकों पर गैंगरेप का अारोप लगाया है. थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. […]

युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
छात्रा ने महिला दरोगा को दिये बयान में नशे की दवा देकर गैंगरेप करने का अारोप लगाया है. उसने बताया कि वह अहियापुर थानाक्षेत्र के बगल के लॉज में रह कर वह पढ़ायी करती है. वहीं का एक लड़का बहला कर उसे अपने लॉज ले गया. वहां पर उसने पानी पी. इसके बाद बेहोश हो गयी. बेहोशी की हालत में दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शिवहर के युवक को छात्रा ने आरोपित किया है. स्थानीय थाना से संपर्क कर युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छात्रा पूर्वी चंपारण की रहने वाली है.