मुजफ्फरपुर : खरीदी जायेगी चार जेसीबी व एक पोकलेन मशीन

मुजफ्फरपुर : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए हर वर्ष बारिश से पहले छोटे-बड़े सभी नाले की उड़ाही हो जाये. इसके लिए नगर निगम जल्द ही चार जेसीबी, एक पाेकेलेन मशीन, एक कॉम्पैक्टर समेत अन्य सफाई उपकरणों की खरीदारी करेगा. प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार को पटना से ठोस कचरा […]

मुजफ्फरपुर : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए हर वर्ष बारिश से पहले छोटे-बड़े सभी नाले की उड़ाही हो जाये. इसके लिए नगर निगम जल्द ही चार जेसीबी, एक पाेकेलेन मशीन, एक कॉम्पैक्टर समेत अन्य सफाई उपकरणों की खरीदारी करेगा. प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार को पटना से ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर बहाल किये गये कंसल्टेंट के पदाधिकारी पहुंचे.

नगर आयुक्त संजय दूबे उन पदाधिकारियों के साथ बैठक की. मीटिंग में अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, उप नगर आयुक्त हीरा कुमारी, राकेश कुमार, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, पार्षद अजय ओझा समेत अन्य मौजूद थे. इस दौरान शहर से निकलने वाले कूड़े-कचरे का निष्पादन शहरी क्षेत्र में ही हो जाये.

इस पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके बाद कंसल्टेंट को सफाई उपकरणों की खरीदारी से पूर्व प्रस्ताव तैयार कर 15 दिनों के भीतर देने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >