मुजफ्फरपुर : मीनापुर में चाकू से काटा दुकानदार का गला, निजी अस्पताल में भर्ती है अनिल, दोस्तों पर शक

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना के मदारीपुर चौक पर निरंजन राय के 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ मुन्ना को कुछ लोगों ने चाकू से गला काट दिया. जख्मी हालत में अनिल सड़क किनारे गिर गया.उसके चिखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गये.जख्मी हालत में अनिल को भिखनपुर फोरलेन स्थित आईटीएम अस्पताल में भर्ती कराया. […]

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थाना के मदारीपुर चौक पर निरंजन राय के 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ मुन्ना को कुछ लोगों ने चाकू से गला काट दिया. जख्मी हालत में अनिल सड़क किनारे गिर गया.उसके चिखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गये.जख्मी हालत में अनिल को भिखनपुर फोरलेन स्थित आईटीएम अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने अनिल की हालत गंभीर बतायी है.थानाध्यक्ष दिनेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर थानाध्यक्ष ने अनिल के दो दोस्तों के घर छापेमारी भी की. दोनों घर से फरार है.

थानाध्यक्ष ने बताया है कि घटना के कारणों की जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे है. अनिल के होश के आने के बाद ही वास्तविक्ता सामने आएगी. बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए सीतामढ़ी और हथौड़ी में छापेमारी की गयी है. बताया जा रहा है कि अनिल ससुराल में रहता था. ससुराल में ही छोटा दवा का दुकान खोल रखा था. मंगलवार की शाम अनिल के दो दोस्त उसके दुकान पर पहुंचे थे. उसे बाइक पर बैठकर दुकान से कुछ दूर आगे ले गए.कुछ ही देर बाद अनिल को चाकू लगने की घटना हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >