मुजफ्फरपुर : सिक्का नहीं लेने पर एसबीआई के मैनेजर व कैशियर पर प्राथमिकी

मुजफ्फरपुर : सिक्का नहीं लेने पर एसबीआई की एसकेएमसीएच शाखा के मैनेजर व कैशियर पर अहियापुर थाना प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथपुर गांव निवासी शकींद्र कुमार ने लोक अदालत में शिकायत की थी. लोक अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. करीब छह माह […]

मुजफ्फरपुर : सिक्का नहीं लेने पर एसबीआई की एसकेएमसीएच शाखा के मैनेजर व कैशियर पर अहियापुर थाना प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथपुर गांव निवासी शकींद्र कुमार ने लोक अदालत में शिकायत की थी. लोक अदालत ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.

करीब छह माह पहले शकींद्र कुमार ने इसी मामले में अहियापुर थाना में एफआइआर के लिए आवेदन दिया था. तब थाने में उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. वह 24 जनवरी को बैंक में 500 रुपये जमा करने गये थे. उनके पास एक रुपये के 500 सिक्के थे. खजांची व शाखा प्रबंधक ने सिक्का जमा लेने से इन्कार कर दिया. शिवेंद्र के आवेदन के मुताबिक, उन्हें पैसा जमा करना अत्यंत जरूरी था.
उन्होंने इसके लिए अनुरोध भी किया, लेकिन बैंक की ओर से पैसा जमा नहीं लिया गया. सिक्का नहीं लेने इसकी शिकायत उन्होंने डीएम, एसडीओ व अहियापुर थानाध्यक्ष से भी की थी. शकींद्र ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण (पूर्वी) से इस मामले में भारतीय मुद्रित सिक्का लेने से मना करने, आरबीआई के नियमों का पालन नहीं करने व असहयोगात्मक व्यवहार करने पर एफआइआर दर्ज करने का आदेश देने का अनुरोध किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >