मुजफ्फरपुर : 19 दिसंबर तक भगवानपुर इलाके में रहेगा बिजली संकट

मुजफ्फरपुर : सड़क निर्माण कार्य को लेकर 16 से 19 दिसंबर तक भगवानपुर इलाके में नौ घंटे बिजली बंद रहेगी. इस कारण करीब 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा भगवानपुर पताही रोड में सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है, इसको लेकर विभाग ने सुरक्षा कारणों से एनबीपीडीसीएल से […]

मुजफ्फरपुर : सड़क निर्माण कार्य को लेकर 16 से 19 दिसंबर तक भगवानपुर इलाके में नौ घंटे बिजली बंद रहेगी. इस कारण करीब 15 हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा भगवानपुर पताही रोड में सड़क निर्माण का काम किया जा रहा है, इसको लेकर विभाग ने सुरक्षा कारणों से एनबीपीडीसीएल से काम के दौरान बिजली आपूर्ति बंद करने की मांग की. ताकि उस समय कोई दुर्घटना ना घटे. वहां सड़क चाैड़ीकरण का काम चल रहा है, इस दौरान बिजली पोल भी शिफ्ट किये जा रहे है.
भगवानपुर जेई सृष्टि मयंक ने बताया कि इसको लेकर आज से अगले चार दिनों तक सुबह आठ से शाम के पांच बजे तक 11 केवी भगवानपुर फीडर की बिजली बंद रहेगी. इस कारणभगवानपुर फीडर से जुड़े इलाके प्रभात तारा हॉस्पीटल रोड, भवानी नगर, पताही रूप, पताही हरि, लक्ष्मी नगर, सहजानंद नगर, यादव नगर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
इधर शहरी क्षेत्र में अति आवश्यक मेंटेनेंस
को लेकर माड़ीपुर पीएसएस के 11 केवी इमरजेंसी व विवि फीडर की बिजली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी. कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि इस कारण माड़ीपुर, विवि, दामुचक व आसपास के मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >