मुजफ्फरपुर : शराब पिलाकर जबरन करा रहा था शादी, पुलिस ने छुड़ाया

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र से एक किशोर की जबरन शादी कराने के लिए अपहृत कर लिया गया. पुलिस ने रात करीब दो बजे जहांगीरपुर गांव से अपहृत किशोर को कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से बरामद कर लिया. पूर्व किशोर की जबरन शादी करायी जा रही थी. पुलिस पहुंची, तो सभी फरार हो गये. […]

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र से एक किशोर की जबरन शादी कराने के लिए अपहृत कर लिया गया. पुलिस ने रात करीब दो बजे जहांगीरपुर गांव से अपहृत किशोर को कांटी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर से बरामद कर लिया. पूर्व किशोर की जबरन शादी करायी जा रही थी. पुलिस पहुंची, तो सभी फरार हो गये.
हालांकि, अपहरण के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इधर, गुरुवार को किशोर का 164 का बयान दर्ज कराया गया. इसके बाद किशोर को उसके परिजन को सौंप दिया गया.
किशोर को घर से बुलाकर ले गया था उसका चचेरा भाई
किशोर ने बताया कि बुधवार की शाम उसके गांव का एक चचेरा भाई बहला-फुसलाकर पहाड़पुर ले गया. वहां पहुंचने पर जबरन शादी कराने लगा. विरोध करने पर हथियार के बल पर पहले शराब पिलाई व मारपीट भी की.
मौका पाकर उसने अपने पिता को फोन कर सूचना दी. इसके बाद रात करीब दो बजे पुलिस के साथ उसके पिता भी पहुंचे. इसके बाद उसकी जान बची. पुलिस ने बताया कि किशोर को पहाड़पुर गांव से बरामद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >