घरेलू विवाद में पति ने ही की दरिंदगी, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर/हथौड़ी : हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ है���ानियत उसके पति ने ही की थी. शुक्रवार को अहियापुर थाने की पुलिस के समक्ष दिये बयान में पीड़िता ने पति पर ही घरेलू विवाद में प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डालने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को […]

मुजफ्फरपुर/हथौड़ी : हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ हैवानियत उसके पति ने ही की थी. शुक्रवार को अहियापुर थाने की पुलिस के समक्ष दिये बयान में पीड़िता ने पति पर ही घरेलू विवाद में प्राइवेट पार्ट में स्टील का ग्लास डालने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. गुरुवार को पीड़िता के होश में नहीं आने के कारण पुलिस बयान नहीं दर्ज कर पायी थी.

शुक्रवार को महिला दारोगा आभा रानी को दिये बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी बहन छठ का प्रसाद लेकर उससे मिलने आयी थी. उससे बात कर ही रही थी कि उसका पति गुस्से में आया. उसको अलग कमरे में बुलाकर गाली -गलौज करने लगा. विरोध करने पर मारपीट भी की.
महिला ने बताया कि रात दस बजे के करीब पति ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया. शोर मचाने के बाद फरार हो गया.
आसपास के लोगाें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गायनी विभाग में ऑपरेशन कर ग्लास निकाला गया. डॉक्टर ने बताया कि महिला के शरीर से बहुत खून निकला है. उसे खून चढ़ाना होगा.
अहियापुर थाने की पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया
पति ने दिया गलत बयान
महिला के पति ने घटना को दूसरे दिशा में मोड़ने के लिए पुलिस को गलत बयान दिया था. उसने धान के खेत में पांच लोगों पर दुष्कर्म के बाद ग्लास डालने का आरोप लगाया था.
पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए पति नेफैलायी थी सामूहिक दुष्कर्म की अफवाह,
पतिसे पुलिस कर रही पूछताछ
मानसिक बीमार होगा पति : मनोचिकित्सक
मामले पर मनोचिकित्सक डॉ आईडी सिंह ने कहा कि संभव है कि पति मानसिक रूप से बीमार होगा. संभव है कि वह पत्नी का किसी से बात करना पसंद नहीं करता होगा, जिसके बाद उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >