छापड़िया ने तीनों सिडिंकेट से जुड़े लोगों की जानकारी पुलिस को दी, शूटर गोविंद से कई प्रॉपर्टी डीलरों के संबंध

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में पुलिस को शंभु-मंटू के शूटर गोविंद की तलाश है. छानबीन में पता चला है कि वह शहर के रियल स्टेट के कारोबार में अपना दबदबा कायम रखना चाह रहा था. उसके शहर के कई प्राेपर्टी डीलरों से बेहतर संबंध है. वह अपने कई अपने गुर्गो के साथ मिल […]

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में पुलिस को शंभु-मंटू के शूटर गोविंद की तलाश है. छानबीन में पता चला है कि वह शहर के रियल स्टेट के कारोबार में अपना दबदबा कायम रखना चाह रहा था. उसके शहर के कई प्राेपर्टी डीलरों से बेहतर संबंध है. वह अपने कई अपने गुर्गो के साथ मिल कर शहर के कई कीमती प्रोपर्टी में पूंजी लगा रखा है.
वह लंबे समय से शंभु-मंटू गिरोह से जुड़ा है. कुछ सालों में उसने काफी संपत्ति भी अर्जित की है. मुजफ्फरपुर में गोविंद ही गिरोह का काम संभालता है.दो साल पूर्व भी दीवान रोड की करोड़ों की जमीन पर उसकी टसल पूर्व मेयर के सिंडिकेट से हुई थी.
कई पुलिस अधिकारियों से है संपर्क : गाेविंद का प्रदेश के कई पुलिस पदाधिकारियों से भी मधुर संबंध है. जिले में पदस्थापित रहे पुलिस के कई बड़े अधिकारियों के पास उसका उठना-बैठना भी था. उसके जानने वाले बताते है कि हाल के दिनों में उसके साथ कई नयी उम्र के लड़के जुड़े हुए थे. सुजीत, ओंकार के साथ वह शहर में अपना वर्चस्व भी स्थापित करना चाहता था.
जुगनू पर हुई फायरिंग में आया था नाम : दो साल पूर्व कोर्ट परिसर में शंभु के गांव धनौर निवासी जुगनू पर फायरिंग की गयी थी. गोली लगने पर वह जख्मी हो गया था. पुलिस उस समय भी गोविंद पर शक जताते हुए कई जगहों पर छापेमारी की थी.
लेकिन उसने गोपनीय तरीके से पुलिस को जानकारी दी थी कि वह इस घटना में नहीं है. इसे दूसरे राज्य के शूटर के माध्यम से अंजाम दिया गया है. घटना के एक साल बाद यूपी के मंडुआडीह का शूटर संदीप गुप्ता समेत कई पकड़े गये थे.
गाेविंद, आेंकार समेत कई का निकलेगा वारंट
सुशील के बयान की जांच के बाद पुलिस इस घटना में शामिल साजिशकर्ता और शूटर के विरुद्ध कोर्ट से वारंट लेगी. एसएसपी ने आइओ को कई निर्देश भी दिये है. सुशील ने पुलिस को यह भी बताया कि पूर्व मेयर समीर हत्याकांड को अंजाम देने के लिए तीन गोपनीय बैठकें हुई. ये बैठकें मिठनपुरा और आमगोला में होने की बात सामने आयी है.
एमएलसी को छोड़ने वाला नहीं: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या में भी मैंने एक एमएलसी का नाम लिया था. मुजफ्फरपुर में तीन लोग जमीन की दलाली के काम करते हैं. नवरुणा में भी सीबीआई ने चार्जशीट नहीं की. मैं रावण की लंका काे मिटाना चाहता हूं.
नहीं मिली इजाजत, वापस लौटे रवि किशन
पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या के बाद उनके घरवालों से मिलने जा रहे अभिनेता रवि किशन को मिठनपुरा से ही वापस लौटना पड़ा. पुलिस टीम ने उन्हें पूर्व मेयर के घर जाने की अनुमति नहीं दी. मिठनपुरा चौक से नंद बिहार कॉलोनी जाते समय ही उन्हें यह सूचना मिली कि प्रशासन उनके जाने पर रोक लगा दी है.
इसके बाद वे वहां से वापस लौट गये. इधर, पूर्व मेयर के परिजनों का आरोप है कि रवि किशन को मिलने से रोकना कहीं न कहीं संदेह पैदा करता है. प्रशासन कहीं इस मामले को दबाना तो नहीं चाहती है. परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >