यात्रा के दौरान अनजान से नहीं करें दोस्ती नशाखुरानी गिरोह के हो सकते हैं शिकार

मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर गुरुवार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को नशाखुरानी को लेकर जागरूक किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने यात्रियों को जागरूक करते हुए जहर खुरानी व नशाखुरानी गिरोह से बचने के तरीका यात्रियों का बताया. उन्होंनेे बताया कि ट्रेनों के साथ-साथ हमारे […]

मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर गुरुवार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों को नशाखुरानी को लेकर जागरूक किया गया. इसमें संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने यात्रियों को जागरूक करते हुए जहर खुरानी व नशाखुरानी गिरोह से बचने के तरीका यात्रियों का बताया. उन्होंनेे बताया कि ट्रेनों के साथ-साथ हमारे आसपास के भी लोग लूटने व हानि पहुंचाने के लिए जहरखुरानी का काम करते हैं.
उन्होंने बताया कि अंजान आदमी ने नजदीकी नहीं बढ़ाये. बदमाश अपने फायदे के लिए हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं. एक बार अगर कोई यात्री जहरखुरानी का शिकार हाेता है, तो उसका पूरा जिंदगी खराब हो जाता है. गिरोह के सदस्य अपने साथ हर समय जहर व नशा खिलाने व पिलाने वाला पदार्थ रखते हैं.
रेल एसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले दस सालों में ट्रेनों में नशाखुरानी का मामला काफी बढ़ चुका है. जिससे यात्री यात्रा करने से भी कतराते हैं. गिरोह के सदस्य आपसी मेलजोल बढ़ा कर घटना को अंजाम देकर लूट लेते हैं. गिरोह रूमाल से लेकर नाखुन तक नशा का सामना रखते हैं. इन दिनों बाेतल में भी नशा मिलाकर पिलाने का मामला सामने आ रहा. इस बारे में प्रैक्टिल कर के देखा जा रहा कि किस तरह से गिरोह के सदस्य काम कर रहे. बैनर बनाकर यात्रियों को क्या करे क्या नहीं करे इस बारे में बताया जायेगा.
यात्रियों से कहा कि अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी लगे. किसी अनजान व्यक्ति पर शक व संदेह हो तो तुरंत आरपीएफ व जीआरपी को सूचित करे. अगर चलती ट्रेन में कोई परेशानी हो तो चाइल्ड लाइन के लिए 1098 महिला सुरक्षा 1090 जीआरपी हेल्प लाइन नंबर 1512 व आरपीएफ हेल्प लाइन नंबर 182 पर संपर्क करे. रेल पुलिस यात्रियाें की सुरक्षा के लिए सदैव तट पर हैं.
आयोजन के अंत में आरपीएफ व जीआरपी ने पूरे जंक्शन पर यात्रियों को जगारूक किया. यात्रियों से बातचीत कर उन्हें कई महत्तवपूर्ण जानकारी दी. मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, एएसआई नरसिंह यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष अच्छेलाल सिंह यादव, सूबेदार राम लक्षण सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >