शहर के पश्चिमी व उत्तरी इलाकों में ठप रही बिजली

मुजफ्फरपुर : शहर के पश्चिमी व उत्तरी इलाके में रविवार की सुबह से ही बिजली ठप रही. दुर्गा पूजा को देखते हुए मेंटेनेंस को लेकर करीब 5 से 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही. एमआइटी व सिकंदरपुर पीएसएस की बिजली सुबह 8 से दोपहर करीब एक बजे तक बाधित रही. इसके बाद बिजली आयी तो […]

मुजफ्फरपुर : शहर के पश्चिमी व उत्तरी इलाके में रविवार की सुबह से ही बिजली ठप रही. दुर्गा पूजा को देखते हुए मेंटेनेंस को लेकर करीब 5 से 6 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रही. एमआइटी व सिकंदरपुर पीएसएस की बिजली सुबह 8 से दोपहर करीब एक बजे तक बाधित रही. इसके बाद बिजली आयी तो अगले एक घंटे तक ट्रिप करती रही.
ऐसे में दो बजे के बाद दोनों पीएसएस से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू हुई. वहीं, माड़ीपुर पीएसएस का 11 केवी रेवा फीडर की बिजली भी मेंटेनेंस को लेकर सुबह 10 बजे से करीब तीन बजे तक बंद रही. इन सभी फीडरों में 33 केवी हाइटेंशन तार का जंफर बदलने, ट्री कंटिंग, झूके तारों को टाइट करने, एबी स्विच, माड़ीपुर चौक पर केबल, कल्याणी पर डीटीआर मेंटेनेंस, तार में सेपरेटर लगाने आदि का काम किया गया.
लगातार तीन से चार घंटे बिजली बंद होने के बाद जब आपूर्ति चालू हुई, तो अचानक लोड बढ़ने से करीब एक घंटे तक लाइन ट्रिप करती रही. इस कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे एमआईटी, बैरिया, दामोदरपुर, ब्रह्मपुरा, दाउदपुर कोठी, पुलिस लाइन, लक्ष्मी चौक, जूरन छपरा, माड़ीपुर पावर हाउस चौक, जैतपुर कॉलोनी, बीबीगंज, आजाद कॉलोनी, इमलीचट्टी, महेश बाबू चौक, कंपनीबाग, सिकंदरपुर, सरैयागंज, छोटी सरैयागंज, पंकज मार्केट, सिकंदरपुर मोड़, अखाड़ाघाट रोड, बालूघाट, गरीबस्थान रोड, तिलक मैदान, कल्याणी, बैंक रोड सहित पांच दर्जन से अधिक इलाकों की करीब 50 हजार से अधिक आबादी प्रभावित रही.
टाउन वन के कार्यपालक अभियंता राजू कुमार ने बताया कि रविवार को सड़कों पर भीड़ कम रहती है. ऐसे में आसानी से मेंटेनेंस का काम होता है. इसलिए रविवार को मेंटेनेंस का काम करवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >