मुजफ्फरपुर: शिक्षकों का वेतन भुगतान से संबंधित कागजात जमा नहीं करने वाले 11 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण हुआ है. वहीं पारू बीइओ रेणु ठाकुर के बिना सूचना लंबी छुट्टी पर चले जाने से शिक्षक नियोजन समेत प्रखंड का कामकाज बाधित हो गया है.
बीइओ ने किसी को अपना प्रभार भी नहीं दिया है. इस कारण विभाग ने स्पष्टीकरण किया है.
संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन लोगों पर विभागीय कार्रवाई होगी. डीइओ मुस्तफा हुसैन मंसूरी ने शनिवार को शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी होने पर डीपीओ स्थापना अब्दुस सलाम अंसारी व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस मौके पर शुक्रवार को मीनापुर, मुशहरी, बंदरा, कुढ़नी व कांटी के बीइओ ने भुगतान से संबंधित कागजात विभाग में जमा कर दिया है. इसके अलावा किसी भी बीइओ ने इस कार्य में रुचि नहीं ली है. विभाग से इन्हें छह जून तक अल्टीमेटम दिया गया था.
