पहले फेज में स्मा र्टट्रैफिक मनोरंजन पार्क, खेल मैदान

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के बतौर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेट (पीडीएमसी) ‘श्रेई’ ने पहले फेज में शहर में होने वाले कार्यों का डीपीआर तैयार कर सरकार को सौंप दिया है. मंगलवार को पटना में स्मार्ट सिटी की समीक्षा मीटिंग के दौरान श्रेई ने लगभग 60 करोड़ रुपये का तैयार 10 डीपीआर को प्रस्तुत किया. इसमें चयनित […]

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के बतौर प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेट (पीडीएमसी) ‘श्रेई’ ने पहले फेज में शहर में होने वाले कार्यों का डीपीआर तैयार कर सरकार को सौंप दिया है. मंगलवार को पटना में स्मार्ट सिटी की समीक्षा मीटिंग के दौरान श्रेई ने लगभग 60 करोड़ रुपये का तैयार 10 डीपीआर को प्रस्तुत किया.
इसमें चयनित एबीडी (एरिया बेस डेवलपमेंट) क्षेत्र में पड़ने वाले सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण से लेकर स्मार्ट सड़क, स्मार्ट खेल मैदान, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम से लेकर शहर के बाकी चौक-चाैराहे के सौंदर्यीकरण समेत अन्य प्रस्ताव शामिल है. लोगों को मनोरंजन के लिए पुराने का जीर्णोद्वार व नये पार्क बनाने का भी प्रस्ताव है.
बैठक में तैयार प्रस्ताव पर प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया कर काम शुरू करने का निर्देश दिया. बताया जाता है कि अक्तूबर में टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने की संभावना है. इसके बाद धरातल पर तेजी से काम शुरू हो जायेगा.
नगर आयुक्त संजय दूबे ने
बताया कि दिसंबर तक एक साथ स्मार्ट सिटी के कई कार्य शुरू होंगे. सरकारी भवनों पर सोलर सिस्टम
पैनल स्थापित करने के साथ स्मार्ट ट्रैफिक के लिए सड़क बनाने व इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम लगाने आदि कार्य होंगे.
21 सितंबर तक नहीं रहेंगे नगर आयुक्त कार्यपालक अभियंता को मिला प्रभार
मुजफ्फरपुर. नगर आयुक्त संजय दूबे 21 सितंबर तक मुख्यालय में नहीं रहेंगे. सोमवार व मंगलवार को वे पटना में आयोजित विभागीय मीटिंग में शामिल हुए. 19-21 सितंबर तक मुंबई में आयोजित स्मार्ट सिटी की तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल होंगे. इस बीच नगर आयुक्त के प्रभार में कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार सिन्हा रहेंगे. नगर आयुक्त ने मुख्यालय छोड़ने से पहले प्रमंडलीय आयुक्त को पत्र लिखने के साथ मेयर व उप मेयर को भी इसकी जानकारी दे दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >