मेयर को शहर में चल रही योजनाओं की जानकारी नहीं दे रहे नगर आयुक्त

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनयूएलएम के तहत शहरी क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी मांगने के बाद भी नगर आयुक्त संजय दूबे मेयर को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. इस पर मेयर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त को दोबारा पत्र लिख 72 घंटे के अंदर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश […]

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनयूएलएम के तहत शहरी क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जानकारी मांगने के बाद भी नगर आयुक्त संजय दूबे मेयर को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. इस पर मेयर सुरेश कुमार ने नगर आयुक्त को दोबारा पत्र लिख 72 घंटे के अंदर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मेयर ने 23 अगस्त को पत्र लिख एक सप्ताह के अंदर शहर में डीएवाई-एनयूएलएम के तहत चल रही योजनाओं में अबतक कितनी राशि का भुगतान हुआ है और सरकार के क्या निर्देश हैं, इसकी जानकारी देने को कहा था. हालांकि, नगर आयुक्त ने दस दिनों बाद भी कोई जवाब नहीं दिया.

पांच माह में चार बार निकला टेंडर, विज्ञापन शुल्क वसूली के लिए कोई एजेंसी तैयार नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >