स्मार्ट सिटी की प्लानिंग के लिए नगर विकास से लेनी होगी अनुमति

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए नगर विकास व आवास विभाग की अनुमति लेना होगा. नगर निगम से फीडबैक लेने के बाद शहर को सुंदर व व्यवस्थित करने की योजना बनेगी. नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी की प्लानिंग समग्र तरीके से हो. इसके लिए […]

मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी के किसी भी प्रोजेक्ट के लिए नगर विकास व आवास विभाग की अनुमति लेना होगा. नगर निगम से फीडबैक लेने के बाद शहर को सुंदर व व्यवस्थित करने की योजना बनेगी. नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी की प्लानिंग समग्र तरीके से हो. इसके लिए यह निर्देश दिये गये है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी चार स्मार्ट सिटी में इसे लागू किया जायेगा. मंत्री ने कहा कि जल्द स्मार्ट सिटी का काम शुरू हो जायेगा.

शहर के विकास के साथ स्मार्ट पुलिसिंग प्राथमिकता में है. शहर के अंदर के नाला, सड़क व लाइट को व्यवस्थित करने के साथ शहर के आउटर एरिया को भी विकसित करने की योजना है. शहर में बढ़ते ट्रैफिक के कंट्रोल के लिए रिंग रोड व पुल का निर्माण होगा. शहर के गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर कृषि उपयोग में लाने की योजना बनी है.दरअसल पहले नगर निगम के बोर्ड या विभाग की अनुमति लेनी की जरूरत नहीं थी.

दरअसल स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट के लिए आना वाला पैसा एसपीबी के खाते में आयेगा, जिससे प्रोजेक्ट शुरू होने पर भविष्य में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >