आवास योजना के लाभुक रह रहे खुले आसमान के नीचे

मुजफ्फरपुर : शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है. नगर निगम के अकाउंट में करोड़ों की राशि होने के बावजूद चयनित लाभुक परिवार को समय से द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि नहीं मिल पा रही है. नतीजा दो साल पहले 2016 में मिले प्रथम किस्त की राशि के […]

मुजफ्फरपुर : शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना की रफ्तार काफी धीमी गति से चल रही है. नगर निगम के अकाउंट में करोड़ों की राशि होने के बावजूद चयनित लाभुक परिवार को समय से द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि नहीं मिल पा रही है. नतीजा दो साल पहले 2016 में मिले प्रथम किस्त की राशि के बाद दूसरे व तीसरे किस्त की राशि के लिए दर्जनों लाभुक परिवार नगर निगम का चक्कर काट रहा है, लेकिन एलपीसी के अभाव में लाभुकों को राशि नहीं मिल पा रही है. ऐसे में वे लोग खुले आसमान के नीचे धूप व बारिश में प्लास्टिक टांग रहने को मजबूर हैं. वार्ड नंबर नौ के माड़ीपुर चित्रगुप्त पासवान टोला के दस परिवार को नगर निगम से दो साल पहले पीएम आवास योजना के लिए चयन किया गया. 2016 में प्रथम किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिया गया.

इसके बाद लाभुक पक्का मकान बनाने की शुरुआत की, लेकिन दूसरे व तीसरे किस्त की राशि मिलन में विलंब होने के कारण आज तक वे लोग खुले आसमान के नीचे ही पड़े हुए है. स्थानीय पार्षद एनामुल हक के मुताबिक दस परिवार में से मात्र एक परिवार को दूसरे किस्त की राशि मिली है. बाकी नौ परिवार को अब तक एलपीसी के अभाव में राशि नहीं दी गयी है. कई बार शिकायत नगर आयुक्त व मेयर से की गयी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >