ड्यूटी चार्ट पर मोबाइल नंबर लिखे जाने पर लगायी फटकार

सरैया : पीएचसी सरैया का बुधवार को डीएम मो सोहैल ने औचक निरीक्षण किया. डीएम ने डाॅक्टर उपास्थिति पंजी, कर्मी उपस्थिति पंजी व दवा स्टॉक पंजी की जांच की. डेंटल डॉ स्मृति अनुपस्थित थी. बिना आवेदन दिये दो कर्मी भी अनुपस्थित थे. डाॅ. एपी सिंह से डिलीवरी के लिए आने वाले मरीज व डिस्चार्ज मरीज […]

सरैया : पीएचसी सरैया का बुधवार को डीएम मो सोहैल ने औचक निरीक्षण किया. डीएम ने डाॅक्टर उपास्थिति पंजी, कर्मी उपस्थिति पंजी व दवा स्टॉक पंजी की जांच की. डेंटल डॉ स्मृति अनुपस्थित थी. बिना आवेदन दिये दो कर्मी भी अनुपस्थित थे. डाॅ. एपी सिंह से डिलीवरी के लिए आने वाले मरीज व डिस्चार्ज मरीज की संख्या का अवलोकन किया. मरीजों को मिलने वाले भोजन व एम्बुलेंस गाड़ी की भी जांच की. ड्यूटी चार्ट पर चिकित्सक व कर्मी का मोबाइल नंबर लिखे जाने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को फटकार लगायी. गंदगी को देखकर फटकार लगाते हुए साफ सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित कर्मियों को अपने कर्तव्य के निर्वहन की नसीहत दी. मौके पर डॉ रेणुका रंजन सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >