चांदनी चौक ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात कार सवार अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर सरिया लदा ट्रैक्टर लूट लिया

मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात कार सवार अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर सरिया लदा ट्रैक्टर लूट लिया. इसके बाद चालक का हाथ-पैर बांध बोचहां में सड़क किनारे फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दरभंगा की ओर भाग निकले. होश आने के बाद चालक पास के एक […]

मुजफ्फरपुर : चांदनी चौक ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात कार सवार अपराधियों ने चालक को बंधक बनाकर सरिया लदा ट्रैक्टर लूट लिया. इसके बाद चालक का हाथ-पैर बांध बोचहां में सड़क किनारे फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश दरभंगा की ओर भाग निकले. होश आने के बाद चालक पास के एक स्कूल में जाकर लोगों से मदद मांगी और गाड़ी मालिक को घटना की सूचना दी. बुधवार की सुबह गाड़ी मालिक व चालक ब्रह्मपुरा थाने पहुंच घटना की जानकारी दी. थानेदार अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की. मामले को लेकर चालक के बयान पर कार सवार चार अपराधियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

चालक गणित पासवान ने बताया कि वह समस्तीपुर जिले के नगर थानाक्षेत्र के मंगुरहिया का रहने वाला है. वह मंगलवार की रात समस्तीपुर से सरिया ट्रैक्टर पर लोड कर झपहां जा रहा था. चांदनी चौक ओवरब्रिज पर रास्ता पूछने के लिए गाड़ी रोकी. तभी कार सवार चार अपराधी आ धमके. पिस्टल दिखा उसे अपनी कार में बैठा लिया. एक अपराधी ट्रैक्टर लेकर वहां चला गया. वहीं, कार में बैठे अन्य अपराधियों ने हाथ-पैर बांध उसे बोचहां में सड़क किनारे फेंक दिया. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों ने चांदनी चौक ओवरब्रिज से सरिया लदा ट्रैक्टर लूट लिया है. चालक ने लिखित शिकायत की है. इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >